
माताजी मंदिर पर त्रिदेव मंडल कार्यशाला का आयोजन।।।। कालीदेवी।।।। कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर संगठन पर्व के तहत त्रिदेव (बुथ अध्यक्ष, बुथ महामंत्री और बुथ बीएलए) मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन माताजी मंदिर पर किया गया कार्यशाला में सोशल मीडिया जिला सह संयोजक कुंदन विश्वकर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष बाविस्कर, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पेटलावद राजेन्द्र काग, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी वालसिंह मसानिया शामिल हुए जिला सह संयोजक सोशल मीडिया कुंदन विश्वकर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है इसके द्वारा हम आगे बढ़ सकते हैं नमो ऐप के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लोगों को बता सकते हैं सोशल मीडिया के माध्यम से हम राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों से जुड़ सकते हैं विश्वकर्मा ने त्रिदेव कार्यकर्ताओं को प्ले स्टोर से ट्विटर डाउनलोड करवाया और पोस्ट करने के बारे में बताया व कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक प्रचार को रोकना है ऐसी पोस्ट जो जातिगत, सामाजिक द्वेष फैलाने वाली हो से बचना चाहिए व्हाट्सएप, फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर के माध्यम से अपनी बातों को आगे बढ़ाएं मंडल प्रभारी वालसिंह मसानिया ने कहा कि गांव में चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री की मन की बात सुने भाजपा की नीति से लोगों को जोड़ें गांव में पहले संपन्न व्यक्ति के पास पक्का मकान होता था लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने गरीबों को भी पक्का मकान का सपना पूरा किया है जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने उनके कार्ड बनवाये लोगों से सीधा संवाद करें सभी मोर्चे मिलकर कार्य कर पार्टी को आगे बढ़ाना है मसानिया ने सोशल मीडिया के संबंध में भी जानकारी दी कार्यशाला में सांसद प्रतिनिधि दिनेश अमलियार, मंडल अध्यक्ष किशन भूरिया, जिला मंत्री मदन भूरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुनसिह परमार, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बदिया भूरिया, लालसिंह गामोड़, छगनसिंह भूरिया, मंडल मीडिया प्रभारी पवन राठौर सहित बड़ी संख्या में त्रिदेव कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन दिनेश अमलियार ने किया आभार करणसिह अमलियार ने माना।।। फोटो संलग्न
Average Rating