8 साल बाद कांग्रेस ने भाजपा से छीना जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का पद
8 साल बाद कांग्रेस ने भाजपा से छीना जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का पद।।।। रामा जनपद में कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित।।।। भाजपा समर्थित जनपद सदस्य रहे अनुपस्थित।।।। जप अध्यक्ष पद पर रूपा रमेश मेड़ा तो उपाध्यक्ष संतोष रमेश डामोर हुई निर्वाचित।।।। कालीदेवी।।।। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत गुरुवार को दूसरे चरण में रामा जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद का निर्वाचन संपन्न हुआ अध्यक्ष पद पर रूपा रमेश मेड़ा तो उपाध्यक्ष पद पर संतोष रमेश डामोर निर्विरोध निर्वाचित हुई भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग नहीं लिया जनपद रामा के जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस ने 8 साल बाद वापस भाजपा से छीन लिया निर्वाचन के लिए निर्धारित समय 11 बजे से जनपद सदस्यों के समर्थक जनपद पंचायत के बाहर व हाईवे के दोनों ओर इकट्ठा होने लगे निर्धारित समय पर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई पहले जनपद अध्यक्ष के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई अध्यक्ष पद हेतु रूपा रमेश मेड़ा ने अपना फॉर्म दाखिल किया एकमात्र फार्म होने से निर्वाचन अधिकारी द्वारा रूपा रमेश मेड़ा को अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित किया गया वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु संतोष रमेश डामोर ने अपना फॉर्म जमा किया सिंगल फार्म होने से संतोष को उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया गया जनपद पंचायत में 17 सदस्य निर्वाचित हुए उनमें से कांग्रेस के 14 सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया भाजपा के 3 सदस्य अनुपस्थित रहे विधायक वालसिह मेड़ा के मार्गदर्शन में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का पद 8 साल बाद कांग्रेस ने वापस हासिल किया गत चुनाव में भाजपा के राधुसिह भूरिया ने अध्यक्ष का पद हासिल किया था कांग्रेस से बुरहानपुर के पूर्व विधायक पर जिला प्रभारी हमीद काजी, पेटलावद विधायक प्रतिनिधि आयदान पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष फतेसिंह भाबर सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।।। फोटो संलग्न